फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू यूनिवर्सिटी में रिफ्रेशर कोर्स से जुड़ी अहम खबर

Wed, 29 Apr 2015 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्वविद्यालय जम्मू में मंगलवार को हुई एकेडमिक स्टाफ कालेज (एएससी) एडवाइजरी कमेटी (यूजीसी) की बैठक में कई नए रिफ्रेशर और अन्य दूसरे कोर्सों पर मुहर लगाई गई। बीएड और एमएड शिक्षकों के लिए विशेष प्रोग्राम शुरू करने पर जोर दिया गया। नए वित्त वर्ष में यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन के नए मानदंडों पर अमल किया जाएगा।
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. आरडी शर्मा ने कहा कि नए अकादमिक सत्र में अकादमिक नीतियों को और बेहतर बनाने पर काम किया जाएगा। बैठक में सेल्फ फाइनेंसिंग स्कीम के तहत विभिन्न भाषाओं में रिफ्रेशर कोर्सों पर सहमति जताई गई।

कमेटी ने जम्मू विश्वविद्यालय के स्टेटचरी आफिसरों के लिए आठ सप्ताह के ट्रेनिंग कोर्स को भी मंजूरी दी। इसके अलावा चालू वित्त वर्ष में लाइफ साइंस और एजूकेशन विषय में यूजीसी से दो नए विशेष रिफ्रेशर कोर्सों को शुरू करवाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय में बीएड और एमएड शिक्षकों के अकादमिक गतिविधियों को विकसित करने के लिए एसएससी की ओर से विशेष प्रोग्राम आयोजित किए जाएंगे। सदस्यों ने एसएससी निदेशकों को एसएससी न्यूजलैटर प्रकाशित करने को कहा।

इससे पूर्व निदेशक एकेडमिक स्टाफ कालेज प्रो. रजनीकांत ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन में विभिन्न कोर्सों और प्रोग्रामों की विस्तृत जानकारी दी। इसमें यूजीसी-एएससी के ढांचे को विकसित करने पर भी जोर दिया गया।

बैठक में एसएमवीडीयू कटड़ा के कुलपति प्रो. एसके जैन, प्रो, मनोज कुमार धर, प्रो. राम प्रसाद, प्रो. केके एस जंबाल, प्रो. रेणु शचर, प्रो. विनोद शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें