फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर पलटा ट्रक

Thu, 09 Apr 2015 01:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बाड़ी ब्राह्मणा
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे बाड़ी ब्राह्मणा स्थित सिडको चौक पर सब्जियों से भरा ट्रक पलट गया। हादसे में ट्रक चालक बाल-बाल बच गया। वहीं वाहन मेें रखीं सब्जियां बिखर गईं। राहत की बात यह रही कि उस समय मार्ग पर वाहनों की आवाजाही कम थी, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बुधवार तड़के साढे़ पांच बजे पंजाब से सब्जियों से भरा ट्रक सब्जी लेकर जम्मू के नरवाल मंडी आ रहा था। बताया जाता है कि जैसे ही ट्रक सिडको चौक के पास पहुंचा, तो औद्योगिक क्षेत्र की तरफ जा रहे एक अन्य ट्रक ने उसे  साइड मार दी। इससे सब्जियों से भरा ट्रक चालक नियंत्रण खो बैठा और ट्रक हाईवे पर पलट गया।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें