फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेडक्रास ने वितरित की नि:शुल्क दवाइयां

Thu, 18 Sep 2014 08:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
इंडियन रेडक्रास सोसायटी, जम्मू रीजन की ओर से वीरवार को बाढ़ प्रभावित गांव माजहीन (सिद्धड़ा) में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें करीब दो सौ बाढ़ पीडि़तों के स्वास्थ्य की जांच करने के साथ नि:शुल्क दवाइयां वितरित की गईं। शिविर में पीडि़तों के केएफटी, एलएफटी, लिपिड प्रोफाइल, कैल्शियम आदि टेस्ट पोर्टेबल लैब में किए गए।
विज्ञापन



रेडक्रास की ओर से लगाए गए शिविर में सुबह से ही बाढ़ पीडि़तों का पहुंचना शुरू हो गया था। दोपहर तक वहां बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए थे। शिविर में डा. रोहिनी भान, सोहन लाल, सुरेंद्र वरमानी, संजय धर, मोनिका शर्मा, महेश आदि ने बाढ़ प्रभावितों को चिकित्सा सुविधाएं प्रदान कीं। सोसायटी के रीजनल सचिव आरसी पुरी ने कहा कि सोसायटी की ओर से बाढ़ पीडि़तों के लिए ऐसे शिविर और लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें