सांबा। जिला के बीएसएफ मुख्यालय पैंठीं मे बीएसएफ की भर्ती रैली के लिए युवाओं मे काफी उत्साह देखा गया। युवाओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से पुलिस के जवानो को भी तैनात किया गया था। मंगलवार को सांबा व कठुआ के युवाओं को टोकन दिए गए। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज 1400 युवाओं को टोकन मिले थे जिनमें 850 युवक व 550 युवतियां शामिल थीं। उधर कस्बा के शेर बच्चा स्टेडियम मे चल रही सेना की भर्ती रैली में मंगलवार को सांबा, राजपुरा व घगवाल के युवाओं को गेट इंट्री दी गई। आज कुल 3500 युवाओं में से 650 युवक ही आखरी बाधा को पार कर पाए।
उधर स्टेडियम के निकट ही एक समाजिक कार्यकर्ता राजेशवर सिंह व सुषमा संबयाल ने भर्ती रैली में भाग लेने वाले युवाओं के लिए मुफ्त लंगर लगाया। सुषमा के अनुसार हर रोज दो क्विंटल चावल बनाए जा रहे हैं ताकि दूर दराज से आने वाले युवकों को खान पान की असुविधा न हो। उन्होंने बताया कि पहले दिन उन्होने बहुत कम चावल बनाए थे उनके पास सामान की कमी थी अब उनके पास सामान भी पहुंच रहा है। व युवाओ के लिए हर रोज लंगर बनाया जा रहा है।