फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पार कर रहे बच्चे को टिप्पर ने कुचला

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरां साहिब। मंगलवार सुबह टाली मोड़ के पास सड़क पार करते हुए एक बच्चे की टिप्पर की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। बच्चे की पहचान सुमित कुमार (13) पुत्र बिहारी लाल निवासी टालीमोड़ मीरां साहिब के रूप में हुई है। सुमित सातवीं कक्षा में पढ़ रहा था। पास के लोगों ने सीमेंट से लदे टिप्पर के चालक को पकड़ मीरां साहिब पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सीमेंट से भरे टिप्पर को जब्त कर लिया।
विज्ञापन

हादसे से भड़के लोगों ने आरएस पुरा-जम्मू सड़क मार्ग बंद कर उक्त स्थान पर सपीड ब्रकेर बनाए जाने की मांग की। पुलिस थाना प्रभारी गुरपाल सिंह ने विरोध- प्रदर्शन कर रहे लोगों से बातचीत कर सड़क मार्ग खुलवाया। पंचायत के सरपंच रमेश लाल महेशी ने कहा कि उक्त स्थान पर एक किलोमीटर के भीतर पहले भी दुर्घटनाएं घटने पर कई लोगों को जाने गंवानी पड़ी हैं पर पीडब्ल्यूडी विभाग स्पीड ब्रकेर का निर्माण नहीं करवा रहा। सुमित की एक बहन है जिसका रो-रो कर बुरा हाल था। मीरां साहिब पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें