फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपीओ की भर्ती में युवतियों ने दिखाया उत्साह

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। राजोरी जिले के पुलिस लाइन मैदान पर सोमवार को एसपीओ की भर्ती रैली शुरू हुई। जिले के 150 पदों के लिए कुल 9500 आवेदन आए हैं। भर्ती रैली के पहले दिन 40 युवतियों ने काफी उत्साह से भाग लिया। भर्ती प्रक्रिया बुधवार तक चलेगी।
विज्ञापन

राजोरी जिले के 150 पदों के लिए कुल 9500 आवेदनों में पहले दिन सोमवार को 2200 अभ्यर्थियों को ग्राउंड टेस्ट के लिए बुलाया गया था, जिनमें 2100 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। इनमें 40 महिलाएं शामिल थीं। इस दौरान दौड़, हाई जंप, लांग जंप, शारीरिक माप और अन्य प्रक्रियाओं से अभ्यर्थी गुजरे। अगले दो दिन यानी बुधवार तक भर्ती प्रक्रिया जारी रहेगी। पुलिस विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक भर्ती में महिला अभ्यर्थियों का उत्साह देखते ही बन रहा है। युवतियों को भी भर्ती में भाग लेना चाहिए।
वहीं पुंछ के स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार से एसपीओ की भर्ती शुरू हो गई है। पहले दिन मंडी तहसील के सैकड़ों बेरोजगार युवाओं ने शारीरिक क्षमताओं का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

एडिशनल एसपी राजा आदिम मजीद और डीएसपी डीआर सिजान भट की देखरेख में पूरे दिन भर्ती प्रक्रिया चलती रही। इसमें युवाओं का उत्साह देखते बन रहा था।
जिले के कुल 80 पदों के लिए करीब आठ हजार आवेदन आए हैं। भर्ती में पहुंचे बेरोजगार युवाओं ने केंद्र सरकार से पदों की संख्या बढ़ाने की मांग कर रहे थे। उनका कहना था कि बेरोजगारी के इस दौर में इतने पदों की यह संख्या बहुत कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें