फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में सरकारी नौकरी का मौका, 8575 पदों के लिए मांगे गए आवेदन, ये है पूरी जानकारी

Sat, 27 Jun 2020 03:55 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में सेवा चयन बोर्ड ने प्रदेश के विभिन्न विभागों में रिक्त 8575 चतुर्थ श्रेणी के पद के लिए आवेदन मांगे हैं। इसके लिए प्रतिभागी 10 जुलाई से 25 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल डोमिसाइल धारक ही कर सकते हैं। सत्यापन के वक्त इन्हें डोमिसाइल सर्टिफिकेट दिखाना होगा।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः जब भारतीय वायुसेना के चार जांबाजों ने पाकिस्तान में घुसकर उड़ाई थी हथियारों से भरी ट्रेन    

आवेदन करने के लिए 350 रुपये की फीस निर्धारित की गई है, जिसे ऑनलाइन माध्यम से जमा करवाना होगा। जेकेएसएसबी की वेबसाइट पर जाकर अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इसमें यूटी कैडर के लिए 463 पद हैं, जिसमें 231 सामान्य और बाकी अन्य श्रेणियों की हैं। 
विज्ञापन


जम्मू संभाग में कुल 1545 पद में से 780 सामान्य और बाकी अन्य श्रेणियों के लिए हैं। कश्मीर संभाग में 1616 पदों  में से 817 सामान्य और अन्य दूसरे वर्गों के लिए आरक्षित हैं। जम्मू व कश्मीर संभाग में कुल 3161 पद निकाले गए हैं।

यह भी पढ़ेंः लद्दाख की बाना टॉप का किस्साः इस योद्धा ने बर्फ की 1500 फीट ऊंची दीवार पर चढ़ उड़ाए थे पाक के होश
 

विज्ञापन

जिला स्तरीय पदों में बारामुला में सबसे ज्यादा व सांबा में सबसे कम

जिला स्तर पर 4951 पद चतुर्थ श्रेणी कर्मियों के भरे जाएंगे। अंनतनाग में 393, बांदीपोरा में 165, बारामुला में 563, बडगाम में 399, डोडा में 304, गांदरबल में 116, जम्मू में 439, कठुआ में 385, किश्तवाड़ में 144, कुलगाम में 147, कुपवाड़ा में 281, पुंछ में 106, पुलवामा में 116, राजोरी में 268, रामबन में 158, रियासी में 139, सांबा में 97, शोपियां में 132, श्रीनगर में 320 और उधमपुर जिले में 279 पोस्ट जारी की गई हैं।

ओपन मेरिट पर 4345 पद
ओपन मेरिट के लिए 4345, अनुसूचित जाति 879 अनुसूचित जनजाति 766, सामाजिक जाति 246, एएलसी 301, आरबीए 1117, पहाड़ी भाषी 288 व आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के लिए 633 पद हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें