फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे में रिकॉर्ड 4926 नए संक्रमित, 52 मरीजों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। प्रदेश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर भयावह हो गई है। जम्मू-कश्मीर में 24 घंटों में अब तक के सबसे ज्यादा 4926 नए मामलों के अलावा 52 मरीजों की मौत भी हो गई। जम्मू संभाग में 34 मरीजों की जान चली गई। वहीं कश्मीर में 18 मरीजों की मौत हुई है। संक्रमित कुल मरीजों का आंकड़ा दो लाख के पार पहुंच गया है। एक्टिव मामले 41666 हो गए हैं।
विज्ञापन

जम्मू संभाग में हुई 34 मरीजों की मौतों में सबसे ज्यादा मौतें जम्मू के जीएमसी अस्पताल में हुई। यहां 19 मरीजों ने दम तोड़ा। जीएमसी की एमसीएच विंग में एक, जीएमसी राजोरी में एक, जीएमसी कठुआ में दो, मेंढर एसडीएच में एक मरीज की मौत हुई। सात मरीजों ने घर पर ही दम तोड़ा। उधमपुर जिला अस्पताल में एक, सीडी अस्पताल जम्मू में एक व अमृतसर के फ्लोरेम अस्पताल में भी जम्मू के एक मरीज की मौत हो गई। बेमीना के स्किम्स जेवीसी अस्पताल में तीन, स्किम्स सौरा में तीन, एसएमएचएस श्रीनगर में दो, जीएमसी बारामुला में दो, पुलवामा जिला अस्पताल में दो, जेएलएनएम अस्पताल श्रीनगर में तीन व जीएमसी अनंतनाग में तीन मरीजों की मौत हुई है। वहीं कोरोना संक्रमण के नए मामलों में जम्मू संभाग के जम्मू जिले में 617, उधमपुर में 121, राजोरी में 232, डोडा में 51, कठुआ में 200, सांबा में 131, किश्तवाड़ में 36, पुंछ में 124, रामबन में 108, रियासी में 65 मामले आए हैं। कश्मीर संभाग के श्रीनगर जिले में 1070, बारामुला में 353, बडगाम में 605, पुलवामा में 171, कुपवाड़ा में 124, अंनतनाग में 314, बांदीपोरा में 90, गांदरबल में 126, कुलगाम में 218 और शोपियां में 170 मामले आए हैं। प्रदेश में कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 201511 पर पहुंच गया है। एक्टिव मामले 41666 और मृतकों की संख्या 2562 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें