फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा में बगावत, टिकट नहीं तो निर्दलीय लड़ेंगे

Sat, 09 Aug 2014 02:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व सांसद एवं तीन बार के विधायक रह चुके तालिब हुसैन ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। लेकिन उनका पार्टी में शामिल होना राजोरी के भाजपा नेताओं को पचा नहीं है।
विज्ञापन


पार्टी के जिला इंचार्ज एवं पिछले 20 सालों से पार्टी के साथ जुड़े  योगेश शर्मा ने बागी रूख इख्तियार कर लिया है।

शर्मा ने अमर उजाला से बातचीत में बताया कि यदि तालिब हुसैन को पार्टी राजोरी विधानसभा हलके से उम्मीदवार घोषित करती है तो वह पार्टी से इस्तीफा दे देंगे।

शर्मा ने कहा कि वह पार्टी को छोड़कर निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ेंगे। पिछले कई दिनों से तालिब हुसैन के भाजपा में शामिल होने को लेकर कयास लगाए जा रहे थे। शुक्रवार को इस पर विराम लग गया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें