रियासी। तहसील माहौर के कुंडाली क्षेत्र में रविवार शाम को नाले में बहने से एक महिला की मौत हो गई जबकि उसका 11 वर्षीय बेटा नाले के पानी के उफान लापता हो गया।
बताया जाता है कि जुल्फा बानो पत्नी बशीर अहमद अपने ग्यारह वर्षीय बेटे बशारत अहमद के साथ घर के पास बने एक नाले को पार कर रही थी इसी दौरान दोनों फिसल कर नाले में गिर गए। बाद में कुछ दूरी पर से महिला का शव बरामद हुआ। वहीं बेटे का कुछ पता नहीं चल पाया। परिजन व स्थानीय लोग उस की तलाश में जुटे हुए थे।