संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। एसएसपी परमवीर सिंह ने बारिश व भूस्खलन से प्रभावित इलाकों का मंगलवार को दौरा किया। इस दौरान पुलिस अधिकारी माहौर साढ़ जमसलान मुसरा पहुंचे वहां पर बारिश से जिन लोगों के मकानों को नुकसान हुआ है उनसे मुलाकात की।
क्षतिग्रस्त सड़कों व इमारतों को भी देखा इस दौरान उन्होंने लोगों से भूस्खलन प्रभावित इलाकों में नहीं जाने को कहा। ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि पुलिस विभाग आपदा की इस घड़ी में लोगों के साथ है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से कहा कि वह लोगों की सुविधा का पूरा खयाल रखे। प्रशासन व सामाजिक संस्थाओं से भी तालमेल बना कर रखने को कहा। दौरे के दौरान उन के साथ अतिरिक्त एसपी इफ्तिखार अहमद एसडीएम माहौर शफकत भट्ट एसडीपीओ माहौर विकार रसूल भी मौजूद रहे।