फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: हायर सेकेंडरी स्कूल रियासी के विद्यार्थी छाए

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रियासी। युवा सेवा एवं खेल विभाग जोन रियासी ने वॉलीबॉल, कबड्डी, खो-खो, शतरंज और योग सहित विभिन्न खेलों में अंडर 19 लड़कों की अंतर विद्यालय स्तर की प्रतियोगिताओं का सोमवार को आयोजन किया।
विज्ञापन

जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी तरसेम सिंह की देखरेख में मुकाबले करवाए गए। आशा देवी ने इस अवसर पर उपस्थित होकर सभी टीमों का हार्दिक स्वागत किया। उन्होंने छात्रों को समर्पण, उत्साह और अनुशासन के साथ खेल गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। मैचों का संचालन अशोका कुमारी, देविंदर कौर, अरुण देव सिंह, जसवंत सिंह, जसविंदर कौर, संजीव सिंह, किरना देवी, गौतम कुंडल, सपना देवी, सेहर अख्तर, विकास वर्मा, साहिल ने सहर अख्तर आदि की उपस्थिति में हुआ।
विज्ञापन


मैचों के परिणाम
वॉलीबॉल : राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल रियासी ने राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल टोट को 2-1 सेटों से हराया

कबड्डी : हायर सेकेंडरी स्कूल रियासी ने राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल अघार जित्तो को 31-08 के स्कोर से हराया
खो-खो : राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल रियासी ने 12-09 से हायर सेकेंडरी अगार जितो को हराया
शतरंज : रियासी के वरिंदर सिंह ने अगार जीतो के प्रणव सिंह को हराया
योग : रियासी के मुनीश कुमार, बलविंदर ठाकुर, अंकुश सिंह, राहुल कोहली और राहुल थप्पा ने अग्रणी स्थान हासिल किया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें