रियासी। सितंबर माह में होने वाले शारदीय नवरात्र में हर वर्ष की भांति ही इस वर्ष भी रामलीला का आयोजन ओपन एयर थियेटर में होगा। श्री दुर्गा नाटक मंडली की सोमवार को एक बैठक राम भवन में प्रधान संजीव खजूरिया की अध्यक्षता में हुई।
इसमें बताया गया कि मंडली की तरफ से हर वर्ष रामलीला में श्रीरामचरितमानस के मुख्य दृश्यों का मंचन किया जाता है। मंडली के पुराने व युवा कलाकारों के साथ बच्चे भी अपने किरदारों को निभाते है। रामलीला के बाद भव्य दशहरा भी होगा। प्रधान ने सभी कलाकारों से अपील की कि वह रामलीला की तैयारियों के लिए अभी से जुट जाए। जल्दी ही रिहर्सल को भी शुरू किया जाएगा कोशिश होगी इस वर्ष रामलीला में कुछ नए दृश्य दिखाए जाएं।
बैठक में फैसला किया कि आने वाले कुछ दिनों बाद मंडली की तरफ से कॉलेज व अन्य उचित स्थानों पर पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा। बैठक में सनातन सभा के प्रधान ब्रिज मोहन शर्मा,कलाकार व मंडली के सदस्य नीरज केसर, सनी राजपूत, गुरजीत सिंह, विशाल बनाथिया, जस्सी सिंह,मोहित सोलन भी उपस्थित रहे।