जम्मू-कश्मीर के वित्त विभाग ने स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में वित्त निदेशक रियाज़ अहमद शाह को लंगेट स्थित सरकारी डिग्री कॉलेज के पूर्व लेखा सहायक अब्दुल रऊफ़ मीर की अनुपस्थिति की जांच के लिए जांच अधिकारी नियुक्त किया है। अब्दुल रऊफ बगैर किसी अधिकृत सूचना के काफी दिनों से गैरहाजिर चल रहे हैं। आदेश के मुताबिक जांच अधिकारी को दस दिनों के अंदर जांच पूरी कर रिपोर्ट प्रस्तुत करना होगा। संवाद-