फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियासी: शिवखोड़ी धाम में केबल कार परियोजना में बदलाव को लेकर प्रदर्शन

Fri, 04 Nov 2022 05:02 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, रियासी

सार

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पहले बताया गया था कि केबल कार परियोजना को कोटला से शिवखोड़ी गुफा तक बनाया जाना है, लेकिन अब बताया जा रहा है कि इसे  पवित्र गुफा से आधार शिविर रनसू तक बनाया जाएगा।
विज्ञापन
Shivkhori Dham - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री शिवखोड़ी धाम के लिए केबल कार परियोजना में बदलाव किए जाने के विरोध में शुक्रवार को स्थानीय सरपंच और पंचों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान सड़क मार्ग बंद कर धरना दिया गया। उन्होंने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रोष जताया।

विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पहले बताया गया था कि केबल कार परियोजना को कोटला से शिवखोड़ी गुफा तक बनाया जाना है, लेकिन अब बताया जा रहा है कि इसे  पवित्र गुफा से आधार शिविर रनसू तक बनाया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने इस बदलाव का विरोध जताया। इसके साथ ही प्रदर्शनकारियों ने रनसू में हर प्रकार के निर्माण कार्य पर लगाई गई रोक को लेकर भी रोष जताया।

जनप्रतिनिधि ने दोनों मामलों को लेकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने सड़क मार्ग पर धरना भी दिया। विरोध में स्थानीय बाजार भी बंद रहा, जिसके चलते शिवखोड़ी यात्रा पर आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि समस्याओं का समाधान नहीं होने के कारण पंचायत कोटला और तयोट के जनप्रतिनिधियों ने बैक टू विलेज चरण चार का बहिष्कार किया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें