संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। जिला मुख्यालय की सीमा समाप्त होने पर आते बारादरी मार्ग पर सिला पंचायत में स्थित प्राइमरी स्कूल न्योरा बिना चहारदीवारी के चल रहा है। यही नहीं, स्कूल का गेट भी टूट गया है।
स्कूल की इमारत के चारों तरफ चहारदीवारी न होने से कोई भी स्कूल के भीतर घुस सकता है। स्थानीय माल-मवेशी भी चरते हुए स्कूल के भीतर आ आते हैं जिन्हें खदेड़ने का काम स्कूल स्टाफ को करना पड़ता है। स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए खेल का मैदान नहीं है जो थोड़ी-बहुत जगह खाली है वह भी मिट्टी से भरी है। बारिश होने पर यहां चलना मुश्किल हो जाता है।
मौजूदा समय में स्कूल में 32 विद्यार्थी शिक्षा हासिल कर रहे हें। इनके लिए दो पर्याप्त कमरे भी है। विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए दो शिक्षिका भी कार्यरत हैं।
कोट..
स्कूल की चहारदीवारी को लेकर प्रस्ताव भेजा गया था लेकिन पहले चरण में जिन स्कूलों जर्जर इमारतों की समस्या हैं उन्हें दूर किया जाएगा। दूसरे चरण में स्कूलों की चहारदीवारी का काम शुरू किया जाएगा।
- दीपक गुप्ता, मुख्य शिक्षा अधिकारी, रियासी