फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: चिनाब दरिया का जलस्तर बढ़ा, रियासी-कटड़ा और सुला लिंक रोड पर भूस्खलन

विज्ञापन
रियासी।बारिश से दरिया चिनाब का बढ़ा जलस्तर।फोटो,संवाद।
विज्ञापन
- श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए आधार शिविर रनसू में शिवखोड़ी यात्रा रोकी गई
विज्ञापन

- रियासी-माहौर-अरनास मुख्य मार्ग बंद, जनजीवन अस्त-व्यस्त
संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी/पौनी। जिले में मंगलवार को तड़के पांच से तेज बारिश जारी है। कई सड़कों पर भूस्खलन हुआ है जिस वजह से विभिन्न रास्ते बंद हो गए हैं। वाहनों की आवाजाही न होने के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। पुलिस प्रशासन ने चेतावनी दी है कि लोग घरों पर ही रहें और नदी-नालों के पास न जाएं।
आधार शिविर रनसू में शिवखोड़ी यात्रा रोक दी गई है। लगभग 12 घंटे से रियासी जिले में तेज बारिश हो रही है। इससे दरिया चिनाब और अंजी नदी का जलस्तर बढ़ गया है। फिलहाल चिनाब का जलस्तर अभी खतरे के निशान से नीचे है। प्रशासन ने नदी-नालों के किनारों पर लोगों के जाने पर पाबंदी लगा दी है। बारिश और भूस्खलन के कारण रियासी-कटड़ा, सुला लिंक रोड, रियासी-माहौर-अरनास मुख्य मार्ग बंद हो गया है।
विज्ञापन

दुकानें बंद कर दुकानदार हुए घरों को रवाना
संबंधित विभागों का कहना है कि बारिश थमने के बाद ही मार्ग को बहाल किया जा सकेगा। उधर नगर में सुबह से जारी बारिश के कारण मुख्य बाजार में दुकानदारों ने दोपहर को दुकानें बंद कर दीं और घरों को चले गए।
विज्ञापन

आज भी स्कूल बंद रखने के निर्देश :
जिला शिक्षा विभाग की ओर से बुधवार को भी सरकारी और निजी स्कूल बंद रखने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। जिला प्रशासन ने किसी भी आपात स्थिति के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें