फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: श्रद्धालुओं के वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत

Wed, 29 May 2024 03:11 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
पौनी के भारख क्षेत्र में दोपहर को हुआ हादसा
विज्ञापन

यूपी नंबर की स्कार्पियो में शिवखोड़ी जा रहे थे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
पौनी। तहसील के भारख क्षेत्र में मंगलवार दोपहर को एक स्कार्पियो वाहन की टक्कर से सड़क किनारे खड़े व्यक्ति की मौत हो गई। यह हादसा दोपहर के समय हुआ है। स्कार्पियो (यूपी78जीडब्ल्यू2581) सवार लोग शिवखोड़ी में भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए जा रहे थे। मृतक की पहचान परमजीत सिंह (55) पुत्र लखविंदर सिंह निवासी भारख के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार को दोपहर के समय स्कार्पियो शिवखोड़ी की ओर जा रही थी। इस दौरान भारख में सड़क किनारे खड़े व्यक्ति को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हादसे के बाद वाहन सवार नीचे उतरे और स्थानीय लोगों की मदद से घायल को अन्य वाहन में बिठा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पौनी पहुंचाया। वहां पर हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन वहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया। पौनी पुलिस ने वाहन को जब्त करने के साथ ही चालक को भी गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें