फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियासी: कश्मीर की ओर रेलवे का एक और कदम... बिछने लगीं पटरियां, रेल पुल पर काम शुरू

Wed, 22 Feb 2023 01:08 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

रियासी के चिनाब पर बन रहे रेल पुल पर पटरी बिछाने का काम शुरू हो गया है। पुल को परिचालन के लिए तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
रियासी चिनाब रेल पुल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कश्मीर घाटी को शेष भारत से जोड़ने की तरफ रेलवे ने एक और कदम बढ़ा लिया है। रियासी में चिनाब दरिया पर बन रहे एफिल टावर से 35 मीटर ऊंचे चिनाब पुल पर पटरी बिछाने का काम शुरू हो गया है। पुल को परिचालन के लिए तैयार किया जा रहा है।

विज्ञापन


उधमपुर- श्रीनगर- बारामुला रेल लिंक परियोजना के तहत पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। 395 मीटर ऊंचे पुल पर पटरी बिछाने का काम तेजी से चल रहा है। कश्मीर घाटी को शेष भारत से जोड़ने के सरकार के सपने को सच करने की तरफ यह रेलवे का महत्वपूर्ण कदम है। रेलवे मंत्रालय ने ट्वीट में कहा कि यूएसबीआरएल परियोजना में चिनाब पुल पर पटरी बिछाने का काम शुरू होने के साथ एक और मील का पत्थर स्थापित हो गया। निर्माण कार्य के पूरा होने से जम्मू-कश्मीर के दूरदराज के क्षेत्रों के लिए संभावनाओं के नए द्वार खुलेंगे।

भूकंप रोधी है पुल
पुल को भूकंप रोधी बनाया गया है। इसमें 93 डेक है। इसमें प्रत्येक का वजन 85 टन है। पुल की लंबाई 1315 मीटर है। इसके निर्माण में 1486 करोड़ रुपये का खर्च हो रहा है। 28,660 मीट्रिक टन स्टील का उपयोग किया गया है। स्थापित आर्च का वजन 10,619 मीट्रिक टन है। पुल का न्यूनत जीवनकाल 120 वर्ष है। पुल पर 100 किमी की गति से ट्रेनों के चलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें