फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: दिव्यांग इंडिया ए टीम में खेलेंगेे नदीम व अमन

विज्ञापन
रियासी के दिव्यांग खिलाड़ी अमन शर्मा।फोटो,संवाद।
विज्ञापन
रियासी। जम्मू-कश्मीर दिव्यांग क्रिकेट टीम के दो खिलाड़ी रियासी के नदीम भट्ट व अमन शर्मा का हैदराबाद में होने वाली राजीव गांधी चैंपियन ट्रॉफी के लिए टीम ए में चयन किया गया है।
विज्ञापन

वार्ड सात निवासी नदीम भट्ट और वार्ड चार निवासी अमन शर्मा जम्मू-कश्मीर दिव्यांग क्रिकेट टीम के प्रमुख खिलाड़ी हैं। प्रतियोगिता 21 से 23 सितंबर को हैदराबाद में होगी। देश के सभी राज्यों से कुल 45 दिव्यांग खिलाड़ियों का चयन किया गया। प्रतियोगिता के लिए टीम ए बी और सी बनाई गई है। रियासी के दोनों खिलाड़ी टीम ए में अन्य खिलाड़ियों के साथ खेलेंगे।
दोनों खिलाड़ियों ने बताया कि भारत की दिव्यांग टीम ए में उनका चयन होने से वह काफी खुश हैं। उनके मैच टीम बी और सी ग्रुप के साथ होंगे। अच्छा प्रदर्शन करने पर उन्हें दिसंबर में मुंबई में होने वाली और बाद में दुबई में होने वाली प्रतियोगिता में भी शामिल किया जा सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें