फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: रियासी में चलते ट्रक पर गिरा मलबा, एक की मौत

विज्ञापन
रियासी।माहौर मार्ग पर भूस्खलन की चपेट में आया वाहन।फोटो,संवाद।
विज्ञापन
-भूस्खलन की चपेट में आने से दो घायल, देर रात ढाई बजे हुआ हादसा
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी



रियासी। माहौर जाने वाले सड़क मार्ग पर मलाई नाला के पास शनिवार सुबह करीब ढाई बजे भूस्खलन की चपेट में आने से ट्रक में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई है। हादसे में दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। ट्रक नंबर जेके 20बी 9578 माहौर की तरफ जा रहा था। मलाई नाले को पार करते समय पहाड़ी से मलबा और मिट्टी ट्रक पर आ गिरे। हादसे में ट्रक में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे का पता चलते ही माहौर से पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन




हादसे में दो घायलों को प्राइमरी हेल्थ सेंटर माहौर में ले जाया गया। एक घायल शाहबाज अहमद निवासी जमलान को सब जिला अस्पताल दरमाड़ी में भेजा गया, जहां पर डॉक्टर ने उपचार के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों की पहचान जावेद निवासी कन्सूली और अब्दुल गनी निवासी माहौर के रूप में हुई। दोनों घायलों का उपचार माहौर में किया गया। वहीं दुर्घटना से रोष में आए दरमाड़ी के लोगों ने शनिवार सुबह टीसीपी चौक पर रास्ता बंद कर ग्रेफ के खिलाफ धरना दिया। इस दौरान ग्रेफ के विरुद्ध नारे लगाए गए मौके कर इकठ्ठा हुए लोगों ने कहा कि ग्रेफ की तरफ से मलाई नाला से माहौर सड़क मार्ग को बनाने का काम काफी धीमी गति से किया जा रहा है। बाद में प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों को शांत कर मार्ग को बहाल करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें