सोपोर। सोपोर पुलिस ने शनिवार को कुख्यात ड्रग तस्कर मेहराजुद्दीन मीर उर्फ़ दीना निवासी चिज्हामा को गिरफ्तार किया। एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे सेंट्रल जेल जम्मू भेज दिया गया। आरोपी पर पूर्व में भी नशीले पदार्थ की तस्करी से संबंधित कई मुकदमें दर्ज हैं। कई बार गिरफ्तारी के बाद भी वह तस्करी से जुड़ा हुआ था।