इंडोर स्टेडियम माड़ी में हुई बॉयज अंडर-14, 17 वर्ग की जोनल स्तरी कुश्ती प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। इंडोर स्टेडियम माड़ी में बुधवार को जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर से अंतर जोन जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें बॉयज अंडर-14 और 17 आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर कुश्ती में दम दिखाया।
अंडर-14 वर्ग के 35 किलोग्राम भार वर्ग में रियासी जोन के आजम ने जीत हासिल की। 41 किलो भार वर्ग में रियासी के गुरमीत सिंह, 45 किलो भार वर्ग में अरनास के गौरव सिंह, 52 किलो भार वर्ग में पौनी के अंश रैना और 59 किलो भार वर्ग में रियासी के मोहम्मद आकिब ने जीत हासिल की।
अंडर-17 रेसलिंग में 45 किलो भार वर्ग में पौनी जोन के मोहित कुमार, 48 किलो भार वर्ग में रियासी जोन के अरशद, 51 किलो भार वर्ग में अरनास के शौकत अली, 55 किलो भार वर्ग में चसाना के सोम राज, 60 किलो भार वर्ग में अरनास के ऋतिक ठाकुर, 65 किलो भार वर्ग में रियासी के अब्दुल रहमान और 80 किलो में रियासी के ही अमजद खान ने धाक जमाई है। योग में अंडर-14 में रियासी के पार्थ शर्मा और अंडर-17 में ताहिर इकवाल पहले स्थान पर रहे। रोप स्कीपिंग में अंडर-17 में पौनी के कृष और अंडर-14 में रियासी के इशांत सिंह पहले स्थान पर रहे। सभी मैचों को स्पोर्ट्स स्टेडियम के मैनेजर दलवीर मेहता और इंडोर स्टेडियम के मैनेजर निलेश शुक्ला की देखरेख में करवाया गया।