फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: युवाओं से ले कर बजुर्गों में दिखा उत्साह, कहा- फर्ज निभा लोकतंत्र को किया मजबूत

Sat, 27 Apr 2024 05:48 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-रियासी लोकसभा सीट पर दूसरे चरण के मतदान में सुबह से शाम तक मतदान केंद्रों के बाहर लगी रहीं कतारें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। लोकतंत्र के सब से बड़े उत्सव में जम्मू-रियासी सीट पर शुक्रवार को दूसरे चरण के तहत मतदान हुआ। इसके लिए युवाओं से लेकर बुजुर्गों में काफी उत्साह देखा गया। खासकर पहली बार मतदान करने वाले युवाओं काफी उत्साहित दिखे। उनका कहना था कि मतदान का फर्ज निभा कर लोकतंत्र को मजबूत किया है।
रियासी जिले में सुबह सात बजे मतदान शुरू होने के साथ ही मतदाताओं का केंद्रों पर आना शुरू हो गया था। राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल रियासी, मॉडल मिडिल स्कूल डाइट व नगर परिषद कार्यालय को मतदाताओं के स्वागत के लिए भव्य रूप से सजाया गया था। गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल रियासी के बाहर विश्व के सब से ऊंचे रेलवे पुल की होर्डिंग ने मतदाताओं को आकर्षित किया। पहली बार मतदान करने पहुंची राधिका व श्रुति ने वोट देने के बाद काफी खुशी जताई।हालांकि, मतदान प्रक्रिया धीमी गति से चलने पर लोगों ने रोष भी जताया।
विज्ञापन


पहली बार वोट डाल कर युवाओं ने ली सेल्फी
यशिका अबरोल व आयुषि अबरोल सगी बहनों ने पहली बार मतदान कर खुशी जताई। मां के साथ वोट देने आई बहनों ने कहा कि सभी को मतदान में जरूर हिस्सा लेना चाहिए, ताकि लोकतंत्र को मजबूत बनाया जा सके। बक्कल के मतदान केंद्र नंबर दो में मतदान करने पहुंची फर्स्ट वोटर दीक्षा ठाकुर, प्रिया ठाकुर, मीनाक्षी, अनु, गीता व विपिन ने भी वोट दे कर सभी से मतदान करने की अपील की। खुशी अबरोल व करुण शर्मा सहित कई युवा मतदाताओं ने अपना फर्ज निभाने के बाद सेल्फी भी ली।
विज्ञापन


माड़ी में 102 वर्षीय शब्बे ने डाला वोट
नगर के वरिष्ठ नागरिक विनोद शर्मा, वीर सिंह भगत, सुभाष गनदोतरा और ब्रिज मोहन शर्मा ने मतदान के बाद खुशी का इजहार किया। सरमेघा के मतदान केंद्र नंबर एक में वोट देने पहुंची 72 वर्षीय कृष्णी देवी ने कहा घर से दो किलोमीटर दूर पहाड़ी पर बनाए गए मतदान केंद्र में वोट डाल कर खुश हूं। स्वास्थ्य कर्मचारी शारदा ने बताया कि उन्होंने डयूटी पर जाने से पहले मतदान करना जरूरी समझा। माड़ी में 102 वर्षीय शब्बो व 81 वर्षीय राज कुमारी ने मतदान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें