संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। जिले के कुंडाली इलाके में बीते रविवार को नाले में मां के साथ बह गए 11 वर्षीय बच्चे बशारत का शव सोमवार की शाम आधा किलोमीटर दूर नाले में पत्थरों के बीच बरामद हुआ।
बता दें कि ढोक से अपने घर की तरफ वापस आते हुए मां और बेटा फिसलने से नाले में बह गए थे। महिला का शव रविवार को ही नाले में से कुछ दूरी से बरामद किया गया था जबकि बच्चे का शव सोमवार की शाम मिला। एसडीआरएफ की टीम और पुलिस के जवानों ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर बच्चे का शव ढूंढा। इसके बाद मंगलवार को दोनों मां-बेटे के शव दफना दिए गए।