फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: राज्य दर्जा बहाली को लेकर कांग्रेस-नेकां ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

रियासी। जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर मंगलवार को कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) ने प्रदर्शन किया। स्थानीय डाक बंगला के बाहर से दोनों राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता हाथों में पोस्टर व बैनर लिए मिनी सचिवालय की तरफ रवाना हुए।
इस दौरान दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का देने की मांग उठाई। कार्यकर्ताओं ने पांच अगस्त को काला दिवस के रूप में मनाया और हाथों में लिए काले झंडे विरोध में लहराए। कुछ लोगों ने संबोधित किया और कहा कि आज ही के दिन जम्मू-कश्मीर के लोगों की आजादी को छीन लिया गया था। 370 अनुच्छेद हटाकर लोगों की समस्याओं को बढ़ाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज प्रदेश के लोग कई प्रकार की समस्याओं से जूझ रहे हैं। युवाओं को नौकरियां तक नहीं मिल रहीं। मिनी सचिवालय के गेट पर पहुंचने पर भी सभी ने जोरदार नारेबाजी की। कांग्रेस के जिला प्रधान भूपिंदर सिंह, नेकां के जिला प्रधान राज कुमार शर्मा और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें