फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पौनी-रियासी मार्ग के झल्डी मोड़ पर वाहन पेड़ से टकराया, तीन घायल

विज्ञापन
हादसे में घायल हुए एक व्य​क्ति को लेकर जाते लोग।
विज्ञापन
पौनी। रियासी को जाने वाले मार्ग पर मंगलवार दोपहर को धनवा क्षेत्र के झल्डी मोड़ में एक वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ के साथ टकरा गया। हादसे में वाहन में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला। पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन

पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल रियासी ले जाया गया। घायलों की पहचान मोहम्मद आरिफ, मोहम्मद रजाक व मोहम्मद असलम सभी निवासी त्रिघाईयां तहसील बुद्धल जिला राजोरी के रूप में हुई। बताया जाता है कि सभी कटड़ा की तरफ जा रहे थे कि धन्वा के झल्डी मोड़ पर उनका वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें