फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: हाथ जोड़ के बोली गवरजा... तीनों लोक बसाए बस्ती में... से गूंजा रनसू

Fri, 08 Mar 2024 12:27 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
महाशिवरात्रि महोत्सव पर श्री शिवखोड़ी धाम में तीन दिवसीय मेले का आगाज, ढोल नगाड़ों संग निकली भोले बाबा की बारात
विज्ञापन

भगवान शिव की भक्ति में डूबे श्रद्धालु
संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर श्री शिवखोड़ी धाम के आधार शिविर रनसू में वीरवार से तीन दिवसीय मेले का आगाज हुआ, जिसका शुभारंभ डीसी विशेष पाल महाजन ने किया। मेले की शुरुआत ढोल बाजों के साथ पारंपरिक तरीके से की गई। वहीं, भगवान भोलेनाथ की भव्य बरात निकाली गई। इस दौरान हाथ जोड़ के गवरजा बोली तीनों लोक बसाए बस्ती में... सहित कई भजनों व जयकारों से पूरा इलाका गूंज उठा।
बरात में शिव गण नाचते और जयकारे लगाते दिखाई दिए। काफी संख्या में स्थानीय लोग भी बरात में शामिल हुए। शिव बरात शिवखोड़ी धाम के टूरिस्ट रिसेप्शन सेंटर तक निकाली गई, जहां पर अधिकारियों ने विधिवत रूप से पूजा कर बरात का स्वागत किया। बाद में भगवान शिव और पार्वती का विवाह मंत्रोच्चारण के साथ करवाया गया। इस दौरान भोलेनाथ के जयघोष लगते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गायक चमन लाहिरी ने भजन गा कर समा बांधा। वीरवार को आधार शिविर में यात्रियों की इतनी ज्यादा भीड़ नहीं दिखी। मेले के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं को सभी प्रकार की सुविधाएं मिल सके इसके लिए सभी इंतजाम किए गए हैं। वहीं सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं। श्रद्धालुओं के लिए कई स्थानों से आई लंगर समितियों ने लंगर की व्यवस्था की है। रियासी के अलावा कटड़ा, सुंदरबनी, नौशहरा, कालाकोट, उधमपुर, राजौरी, पूंछ और जम्मू आदि इलाकों की संस्थाओं ने लंगर लगाए हैं। शुक्रवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। इस मौके पर एसपी इफ्तिकार अहमद, मेला ऑफिसर तहसीलदार पौनी साहिल रंधावा सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें