फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: रियायी में संदिग्ध विस्फोट में एक महिला घायल

Fri, 08 Mar 2024 12:29 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
रड्ड पुल क्षेत्र में सुबह की घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। जिले के रड्ड पुल क्षेत्र में वीरवार सुबह ठोकर लगने से हुए संदिग्ध विस्फोट में एक महिला घायल हुई है। उसकी पहचान सीता देवी पत्नी प्रभु दयाल निवासी खुलडी बलदानू के रूप में हुई है। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर है। पुलिस ने घटना को आतंकी घटना करार नहीं दिया है। फिलहाल मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह सीता देवी अपनी बहन बबली देवी के साथ घास काट कर घर लौट रही थी। इस दौरान रड्ड पुल के पास उसके पैर से किसी वस्तु को ठोकर लगी और वह पत्थर से टकरा गई। इससे हुए विस्फोट व निकले छर्रे महिला की टांग में लगे। ब्लास्ट की आवाज के साथ मौके पर धुआं भी निकला। धमाके की आवाज सुन कर मौके पर काफी लोग पहुंचे। बाद में अरनास पुलिस की भी एक पार्टी पहुंची और घायल महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया व ऑपरेशन कर छर्रे बाहर निकाले गए। महिला की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल महिला के पति प्रभु दयाल के साथ पूर्व सरपंच दलीप शर्मा व अन्य ने बताया कि सेना ने उक्त स्थान पर फायरिंग रेंज बनाई है, जहां पर आए दिन प्रशिक्षण होता है। दो दिन पहले भी यहां पर ट्रेनिंग हुई थी। शायद कोई ग्रेनेड या अन्य कोई विस्फोटक रह गया हो। उधर पुलिस ने शाम को बयान जारी कर घटना को आतंकी हमले या कार्रवाई से नहीं जोड़ा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें