फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: तीन साल पहले बनी सड़क, आज तक शुरू नहीं हुई यात्री वाहन की सेवा

विज्ञापन
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनाई गई है रोड
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पौनी। ब्लॉक के झल्डी गांव में सड़क मार्ग पर यात्री वाहन न होने के कारण लोग पैदल ही एक से दूसरे स्थान पर आवागमन कर रहे हैं। ग्रामीणों की मांग पर करीब तीन साल पहले प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (विभाग ) के तहत सड़क बनाई गई। अभी तक इस सड़क पर यात्री वाहन को चलाने की अनुमति नहीं मिल पाई है।
लोग निजी वाहनों से सफर कर रहे हैं। जि के पास वाहन नहीं है वह पैदल ही चलने को मजबूर हैं। स्कूलों में जाने विद्यार्थी भी पैदल चल कर गंतव्य तक पहुंचते हैं। उन्हें मुख्य सड़क मार्ग से वाहन लेना पड़ता है। इससे पहले वे पैदल ही चलते हैं। लोगों ने सरकार से मांग की है कि जनता की परेशानी को देखते हुए एक मेटाडोर ही लगा दी जाए या फिर सरकारी बस लग जाए तो यह सब से अच्छी बात होगी।
विज्ञापन

-


सड़क बने तीन साल बीत जाने के बाद भी गांव निवासी यात्री वाहन चलने के इंतजार में हैं। कोई भी यात्री वाहन सेवा शुरू नहीं होने के कारण ग्रामीण मायूस है। जल्द इस मार्ग पर यात्री वाहन की सुविधा दी जाए।
-जोगिंदर सिंह, स्थानीय निवासी
-


सड़क मार्ग तो मिल गया लेकिन यात्री वाहन की कोई सुविधा नहीं है। क्षेत्र में न तो प्राइवेट गाड़ी लगी है न ही सरकारी। लोग पहले भी पैदल चलते थे आज भी पैदल चलने को मजबूर है। -अंकुश शर्मा ,स्थानीय युवा
विज्ञापन





जब सड़क मार्ग बना तो यही सोचा था गाड़ी चलेगी तो राहत मिलेगी। आज भी बच्चे पैदल ही स्कूल जाते हैं। कुछ बच्चे कॉलेज जाते हैं। सभी लोगों के पास अपनी गाड़ियां नहीं हैं। मजबूर होकर ऑटो को ज्यादा किराया देना पड़ता है। अगर मेटाडोर लग जाए तो राहत मिले। -वनीत सिंह ,स्थानीय निवासी
-

सरकार से अनुरोध करते है कि इस मार्ग पर भी कम से कम एक मेटाडोर चलाई जाए नहीं तो सरकारी बस सेवा शुरू हो। इससे आम जनता को काफी राहत मिलेगी।
- गोपाल, स्थानीय निवासी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें