फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: भांबला में नहीं हुई 15 दिन से पानी की आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पौनी। पिछले 15 दिन से भांबला में पानी की आपूर्ति नहीं होने से स्थानीय ग्रामीण पानी के लिए तरस रहे हैं। भांबला के पूर्व सरपंच अनिल शर्मा ने बताया कि भांबला पंचायत के गांव बगोत जागीर, कोट जागीर,भांबला खरोटी व अन्य गांव में पानी की आपूर्ति नहीं होने से लोग परेशान हो रहे हैं।
लोग हैंडपंप और बावलियों से पीने का पानी बाल्टियों से सिर मे उठाकर ला रहे हैं और किसी तरह से अपना गुजारा कर रहे हैं। वहीं कस्बे के साथ लगते गांव माड़ी नाला, लैड, कान्हा, पुरिया में दो दिनों से पानी की आपूर्ति न होने से जनता परेशान हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल शक्ति विभाग के कार्यकारी इंजीनियर रवि अत्री ने बताया कि भांबला में पिछले दिनों हुई बारिश व तूफान के कारण बिजली के दो खंभे टूट जाने के कारण मोटर नहीं चली। सोमवार शाम को बिजली के खंभे आ गए हैं। उनको लगाया जा रहा है। मंगलवार शाम तक पानी की आपूर्ति बहाल हो पाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें