फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: आठ साल से फरार चल रहा भगोड़ा गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रियासी। आठ साल से फरार चल रहे एक भगोड़े को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। बताया जाता है कि मुख्तियार अहमद निवासी चसाना के खिलाफ वर्ष 2017 में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। आरोपी केस दर्ज होने के बाद भी कोर्ट में पेश नहीं हुआ।
चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट रियासी की तरफ से आरोपी के खिलाफ वारंट जारी किए गए थे। भगोड़े को पकड़ने के लिए अतिरिक्त एसपी इफ्तिखार अहमद व डिप्टी एसपी विशाल सिंह जम्वाल की देखरेख में एसएचओ रंजीत सिंह ने एक टीम गठित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

तकनीकी व मानव सहायता से पुलिस को आरोपी को पकड़ने में सफलता पाई। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को सब जेल रियासी में भेज दिया गया है। एसएसपी परमवीर सिंह ने बताया कि कानून का उल्लंघन करने वाले आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें