रैना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू कश्मीर में लोकतंत्र की मजबूती के लिए राजनीतिक नेताओं का पक्ष जाना है और इससे जम्मू कश्मीर में सियासी गतिविधयों आने वाले समय में तेज होगी और इससे जन आकांक्षाओं की पूर्ति हो तीव्र गति से होने का रास्ता साफ होगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से बुलाई सर्वदलीय बैठक में हिस्सा लेने गए प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष रवींद्र रैना, दो पूर्व उपमुख्यमंत्रियों में डॉ निर्मल सिंह और कवींद्र गुप्ता शनिवार को जम्मू पहुंचेंगे। वहीं अपनी पार्टी के अध्यक्ष सईद अल्ताफ बुखारी भी तीन से चार दिन तक दिल्ली में रुकने के बाद ही जम्मू कश्मीर लौटेंगे।
विज्ञापन
शुक्रवार को प्रदेश भाजपा के नेताओं ने संघ व भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं से मुलाकात कर जम्मू कश्मीर के सियासी परिदृश्य के हालात वर्तमान हालात पर चर्चा की। भाजपा की प्रदेश में संगठनात्मक गतिविधियों पर भी चर्चा की गई। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जम्मू कश्मीर में भाजपा की तैयारियों के रोडमैप से लेकर विधानसभा क्षेत्रों के परिसीमन पर भी चर्चा हुई।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना के अनुसार प्रदेश भाजपा का तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल नई दिल्ली से 26 जून को जम्मू वापस लौटेगा। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री ने सर्वदलीय बैठक में जम्मू कश्मीर में विधानसभा क्षेत्रों के परिसीमन की प्रक्रिया के पूरी होने के बाद विधानसभा चुनाव करवाने का वादा किया हैं। प्रदेश भाजपा प्रधानमंत्री की पहल का स्वागत करती है और विधानसभा चुनाव के लिए हर वक्त तैयार है।