फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल जा रहा हूं, ये बात युवक ने परिवार को नहीं बताई: लौटा बैग में बंद लाश बनकर; पत्नी...सास और साला गिरफ्तार

Mon, 26 May 2025 11:37 AM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू

सार

रवि कुमार बिना बताए ससुराल गया था, जहां उसकी हत्या कर दी गई और शव बैग में बंद होकर नाले में मिला। पुलिस ने 24 घंटे में मामला सुलझाते हुए उसकी पत्नी, सास और साले को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर पुलिस - फोटो : निकिता गुप्ता
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मरने से पहले गांव नरगेला में ससुराल जाने की बात मृतक रवि कुमार ने अपने परिवार को नहीं बताई थी। इस बात का पता विश्वसनीय सूत्रों से चला है।पहाड़ी क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क कम आने के कारण जब मृतक के घरवालों को उसका मोबाइल बंद मिला तो उन्होंने यही समझा की रवि पंचैरी में ही कहीं होगा, नेटवर्क में खराबी के कारण उसका नंबर नहीं मिल रहा।

विज्ञापन


उधर, चिनैनी पुलिस ने रवि कुमार की अंधे कत्ल की गुत्थी 24 घंटे में सुलझाने का दावा किया है। 22 मई को रवि का शव बैग में क्षत-विक्षत हालत में नाले में मिला और 24 मई की देर शाम को पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक की पत्नी निशा देवी, सांस कांता देवी और साला जोगिंदर पुत्र बिट्टू राम निवासी गांव नरगेला को हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने आरोपियों की सात दिन की रिमांड हासिल की है। मामले में आगे की पूछताछ की जा रही है।रवि ने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि ससुराल जाने की कीमत उसे जिंदगी देकर चुकानी पड़ेगी। रवि के माता-पिता का निधन हो चुका है। उसके चार भाई हैं और सभी उससे बड़े हैं और सभी विवाहित हैं।
विज्ञापन


मृतक की दो बहनें भी हैं जो शादीशुदा हैं। जानकारी के मुताबिक रवि जम्मू में किसी डेयरी पर काम करता था। तीन महीने पहले उसकी पत्नी निशा उसे छोड़ कर मायके चली गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें