सीनियर ओपन स्विमिंग चैंपियनशिप में रुद्राक्ष गुप्ता और वामिका परमार को सर्वश्रेष्ठ तैराक घोषित किया गया। खेल मंत्री सतीश शर्मा ने विजेताओं को सम्मानित किया और आगामी नेशनल चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया।
सीनियर ओपन स्विमिंग चैंपियनशिप का रविवार को समापन हो गया। इसमें लड़कों में रुद्राक्ष गुप्ता और लड़कियों में वामिका परमार सर्वश्रेष्ठ तैराक चुनी गईं। समापन समारोह में खेल मंत्री सतीश शर्मा मुख्य अतिथि थे। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों में पुरस्कार वितरित किए।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर स्विमिंग एसोसिएशन द्वारा इस चैंपियनशिप का आयोजन किया था। जोधामल पब्लिक स्कूल के स्विमिंग कॉम्प्लेक्स में मुकाबले हुए। इसमें जम्मू-कश्मीर पुलिस सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से तैराकों ने भाग लिया। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए खेल मंत्री ने कहा कि एमए स्टेडियम में स्विमिंग पूल का काम जल्द पूरा होगा। वहां ऑल वेदर स्विमिंग पूल तैयार हो रहा है।
एसोसिएशन के अध्यक्ष रमनदीप सिंह ने कहा कि चैंपियनशिप में 70 तैराक ने हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि 78वीं सीनियर नेशनल एक्वाटिक चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ियों का चयन किया है। यह चैंपियनशिप 22 से 26 जून, कलिंगा स्टेडियम, भुवनेश्वर में होगी।