बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा पर्व की वीरवार को सारी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। शुक्रवार को परेड ग्राउंड सहित अन्य मैदानों पर कुंभकरण, मेघनाथ और रावण के पुतलों को दहन करके परंपरा को निभाया जाएगा।
इन पुतलों को जलाने के साथ ही आतिशबाजी का सुंदर नजारा देखते ही बनेगा। इस दौरान शोभा यात्राओं में प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण, हनुमान और वानर सेना लंका पर हमला बोलकर सीता माता से मिलेंगे।
इससे पहले वानर सेना राक्षसों का सफाया करके प्रभु श्रीराम के जयघोष लगाएगी। इस बार बाढ़ त्रासदी के कारण घाटी और लेह में पुतले नहीं भेजे गए हैं। परेड ग्राउंड में वीरवार को पुतलों को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।