फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमए स्टेडियम में चला शह-मात का खेल

विज्ञापन
विज्ञापन
एमए स्टेडियम के इंडोर हाल में चल रही जेएंडके पुलिस फिडे रेटिंग चेस चैंपियनशिप में वीरवार को खेले गए चार राउंड के मुकाबलों में छत्तीसगढ़ के धनंजय, असम के सिंह सोरम राहुल और हरियाणा के विक्रम रानोलिया और आनंद राठी ने चार-चार अंक लेकर बढ़त बनाई हुई है।
विज्ञापन


सभी विजेताओं ने प्रतिद्वंद्वियों को आगे आने का कोई मौका नहीं दिया और अपनी जीत दर्ज की। मेजबान जेएंडके की ओर से खालिद आमीन साढ़े तीन अंकों के साथ खिताब के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

चैंपियनशिप में मणिपुर, असम, केरल, महाराष्ट्र सहित देश के अन्य कई हिस्सों से 115 प्रतिभागी शिरकत कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन

पांचवें राउंड में आगे बढ़ने को रहेगी टक्कर

नौ राउंड की इस चैंपियनशिप में वीरवार को चार राउंड मुकम्मल कर लिए गए। इसमें हरियाणा के साहिल टिक्कू, पंजाब के सिंह अमरजीत, महाराष्ट्र के राजेश आरएस ने साढ़े तीन अंक हासिल करके संघर्ष जारी रखा हुआ है।

इसी तरह आंध्र प्रदेश के प्रेम राज, चंडीगढ़ के पीयूष मनुजा, मणिपुर के हेकरुजाम जैकी सिंह, दिल्ली के जगदीप सिंह सूदन, हरियाणा के संजय छाबरा ने चार राउंड में तीन अंक हासिल कर लिए हैं।

चैंपियनशिप को सफल बनाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय अरबिटर धर्मेंद्र कुमार के अलावा राजेंद्र तेली, अनिल कोतवाल और बिंदु पठानिया सेवाएं दे रहे हैं। जेएंडके चेस एसोसिएशन के प्रधान अतुल कुमार गुप्ता और उपप्रधान बलदेव राज ने कहा कि शुक्रवार को अगले राउंड में कांटे की टक्कर होने की उम्मीद है। चैंपियनशिप में बड़ी संख्या में रियासत से प्रतिभागी शिरकत कर रहे हैं।
---------------------------------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें