फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करियाना एसोसिएशन द्वारा जरूरतमंद परिवारों में वितरित किया राशन

विज्ञापन
NA - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
करियाना एसोसिएशन द्वारा जरूरतमंद परिवारों में वितरित किया राशन संवाद न्यूज़ एजेंसी आरएस पुरा करियाना एसोसिएशन आरएस पुरा की तरफ से सोमवार को जरूरतमंद परिवारों में सूखा राशन वितरित किया गया! देवीद्वारा मंदिर में आयोजित इस राशन वितरण कार्यक्रम के दौरान भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर नरेंद्र सिंह मुख्य रूप से मौजूद थे जबकि करियाना एसोसिएशन के संभागीय अध्यक्ष जसपाल गुप्ता विशेष तौर पर मौजूद थे! एसोसिएशन के आर एस पुरा प्रधान ओमप्रकाश चाचू की देखरेख में जरूरतमंद परिवारों में राशन वितरित किया गया! इस मौके पर प्रधान ओमप्रकाश चाचू ने कहा कि करियाना एसोसिएशन ने फैसला लिया है की जरूरतमंद परिवारों में समय-समय पर राशन वितरित किया जाएगा ताकि लॉक डाउन के बीच हमारे आस पास कोई भी परिवार भूखा ना रहे! उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में भी जरूरतमंद परिवारों का पूरा ख्याल रखा जाएगा और उन्हें राशन वितरित किया जाएगा! भाजपा के राज्य उपाध्यक्ष डॉक्टर नरेंद्र सिंह ने करियाना एसोसिएशन आर एस पुरा की प्रशंसा करते हुए कहा कि संकट की इस घड़ी में सभी लोगों को आगे आने की जरूरत है! सिंह ने कहा कि हम सबको आज यह प्रण लेना होगा कि हमारे आस पास कोई भी परिवार भूखा ना रहे!
विज्ञापन
विज्ञापन

आर एस पूरा किराना एसोसिएशन की ओर से लोगों में राशन वितरित किया - फोटो : AMAR UJALA
आर एस पूरा किराना एसोसिएशन की ओर से लोगों में राशन वितरित किया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें