कस्बे में समाज सेवक सनी महाजन की अध्यक्षता में चलाया गया सैनिटाइज अभियान संवाद न्यूज़ एजेंसी आरएस पुरा समाज सेवक सनी महाजन की अध्यक्षता में आर एस पुरा कस्बे की कई वार्डों वार्ड में सैनिटाइज अभियान चलाया गया! मल्टीपल एक्शन रिसर्च ग्रुप आर एस पुरा के सहयोग के साथ चलाए गए इस अभियान के दौरान वार्ड के हर गली, मोहल्ले तथा चौराहे में दवाई का छिड़काव किया गया! इस मौके पर समाज सेवक सनी महाजन ने सभी देशवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे सरकार के सभी नियमों का पालन करते हुए अपने घरों में ही रहें! उन्होंने कहा कि क्रोना वायरस से एक खतरनाक बीमारी है जिससे हमें डरना नहीं बल्कि लड़ना है और लड़ाई हम तभी जीत सकते हैं जब हम अपने घरों में रहेंगे! इस मौके पर संस्था के प्रधान चंद्र भूषण तथा चेयरमैन अशोक कुमार सहित अन्य लोग भी उनके साथ थे!