फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजब-गजब : श्रीनगर हवाई अड्डे पर एयर इंडिया की फ्लाइट में चूहे की उछल-कूद, दो घंटे तक बाधित रही सेवा

Fri, 22 Apr 2022 12:11 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू आने वाली फ्लाइट में चूहा देखा गया और इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई। इसके बाद आनन-फानन में एक टीम चूहा पकड़ने के लिए भेजी गई। दो घंटे की कड़ी मश्कत के बाद उसे पकड़ा गया। इसके बाद विमान को उड़ाने भरने की अनुमति दी गई।
विज्ञापन
Srinagar Airport - फोटो : file photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीनगर से जम्मू आने वाली एयर इंडिया की एक फ्लाइट चूहे के कारण दो घंटे की देरी से संचालित हुई। श्रीनगर से जम्मू के लिए उड़ाने भरने को तैयार एयर इंडिया की फ्लाइट में एक यात्री ने चूहा देखा। इसके बाद फ्लाइट का संचालन रोक दिया गया। करीब दो घंटे के बाद फ्लाइट को दोबारा उड़ान भरने की अनुमति दी गई।

विज्ञापन


वीरवार को जम्मू आने वाली फ्लाइट में चूहा देखा गया और इसकी उच्च अधिकारियों को दी गई। इसके बाद आनन-फानन एक टीम को चूहा पकड़ने के लिए भेजी गई। दो घंटे की कड़ी मश्कत के बाद उसे पकड़ा गया। इसके बाद विमान को उड़ाने भरने की अनुमति दी गई।

गंभीरता को देखते हुए एयरपोर्ट प्रबंधन ने इस मामले की जांच शुरू की है। आखिर इसमें पता लगाया जाएगा की चूहा फ्लाइट तक कैसे पहुंचे। भविष्य में इस तरह की घटना न हो इसके लिए क्या व्यवस्था की जाए। 
विज्ञापन


जम्मू और श्रीनगर एयरपोर्ट पर रात्रि विमान पार्किंग शुरू 
भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने जम्मू और श्रीनगर एयरपोर्ट पर गोएयर इंडिया के एक-एक विमान को ओवर नाइट पार्किंग की अनुमति दी है। वीरवार को उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू और श्रीनगर एयरपोर्ट पर ओवर लाइट पार्किंग की सुविधा का शुभारंभ किया।

दोनों एयरपोर्ट पर नाइट पार्किंग की सुविधा होने से जम्मू-कश्मीर आने वाले पर्यटकों को सुविधा मिलेगी। अब यात्रियों को जम्मू से सुबह साढ़े सात बजे दिल्ली के लिए फ्लाइट मिलेगी, जबकि श्रीनगर से सात बजे पहली फ्लाइट दिल्ली के लिए होगी। पहले जम्मू एयरपोर्ट से सुबह पहली फ्लाइट 10:30 बजे जाती थी।

ऐसे में जल्दी दिल्ली पहुंचने वाले लोगों को काफी परेशानी होती थी। यात्रियों की परेशानियों को देखते हुए एयरपोर्ट प्रबंधन से एएआई से विमान को ओवर नाइट लैंडिंग की अनुमति देने की मांग की थी, जिसमें मंजूरी मिल गई है। वीरवार से इस व्यवस्था को शुरू किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें