रियासी में लगाई गई राष्ट्रीय लोक अदालत में केसों को निपटारा करते हुए प्रिंसिपल जिला व सेशन जज तथा
- फोटो : REASI
रियासी। जिला कोर्ट परिसर में शनिवार को लगाई गई राष्ट्रीय लोक अदालत में 1332 में से 1105 मामलों का मौके पर ही निपटारा किया गया। साथ ही 26 लाख 13 हजार चार सौ तीन रुपये जारी किए गए।
लोक अदालत में चार बेंच बनाई गई थीं, जिसमें कई प्रकार के मामले सामने आए। पहली बेंच में जिला प्रिंसिपल व सेशन जज और जिला लीगल सर्विसेज अथॉरिटी के चेयरमैन आर एन वातल, अथॉरिटी की सचिव रेखा कपूर निश्चल और अधिवक्ता विजय कुुमार शर्मा मौजूद रहे। वहीं, दूसरी बेंच की अध्यक्षता सीजेएम अदनान सईद ने की। उनके साथ अतिरिक्त विशेष मोबाइल जज आसिमा चौधरी और अधिवक्ता राजिंदर कुुमार शर्मा मौजूद रहे।
तीसरी बेंच में सब जज मनोज कुमार परिहार, मुंसिफ संदीप सेन और कटड़ा बार एसोसिएशन के प्रधान परवेश शर्मा उपस्थित रहे। चौथी बेंच के मुंसिफ माहौर महावीर सिंह, बार एसोसिएशन माहौर के प्रधान अधिवक्ता अब्दुल गनी भट्ट व अधिवक्ता एमडी सिंह ने लोगों के मामलों का निपटारा किया। लोक अदालत के लिए जिले के लोगों को एक महीना पहले ही सूचना दी गई थी। जिसके बाद रिकॉर्ड मामले लोक अदालत में निपटाए गए।