फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक रशीद ने की घाटी में IIT, IIM खोलने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
अवामी इतिहाद पार्टी के अध्यक्ष और विधायक इंजीनियर रशीद ने कश्मीर में आईआईटी, आईआईएम और आईआईएमसी जैसे संस्थानों की स्थापना के लिए केंद्र सरकार को राजी करने के मकसद से श्रीनगर में 28 नवंबर को सभी दलों के एक सम्मेलन का आयोजन करने की घोषणा की है।
विज्ञापन


श्रीनगर में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में रशीद ने कहा कि हम जम्मू प्रांत में किसी भी संस्था की स्थापना के खिलाफ नहीं हैं लेकिन यह कश्मीर के हितों की कीमत पर नहीं किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि चिनाब और पीर पंचाल क्षेत्रों के लोगों को हमेशा नजरअंदाज किया गया है और उन्हें सुविधाओं से भी वंचित रखा गया है, इसलिए सरकार को जम्मू, चिनाब और पीर पांचाल क्षेत्रों में इन तीनों संस्थानों में से एक-एक स्थापित करना चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन

कश्मीर को वंचित करने के लिए केंद्र सरकार की निंदा

विधायक रशीद ने आईआईटी और आईआईएम जैसे संस्थानों से कश्मीर को वंचित करने के लिए केंद्र सरकार की निंदा की और कश्मीर में इन संस्थाओं की स्थापना के लिए सभी राजनीतिक, सामाजिक, व्यापार और अन्य संगठनों से सम्मेलन में शामिल होने की अपील की।

उन्होंने कहा कि हम घाटी आधारित सांसदों, सिविल सोसाइटी, व्यापार संगठनों, बार एसोसिएशन के अलावा सभी राजनीतिक दलों श्रीनगर में 28 नवंबर को होने वाले सम्मलेन के लिए निमंत्रण भेज रहे हैं। उन्होंने सर्व शिक्षा अभियान के शिक्षकों को वेतन न देने पर सरकार की आलोचना की।

इसके अलावा विधायक रशीद ने कश्मीरी पंडितों के पुनर्वास पर भी असंतुष्टि जताई। उन्होंने कहा कि पैकेज के तौर पर कश्मीरी पंडितों को नौकरियां आदि दी जा री हैं, अगर वे इसको लेते हैं तो माइग्रेट कहां रहे। उन्होंने कहा कि सरकार को आंतरिक रूप से विस्थापित कश्मीरियों के लिए पैकेज देना चाहिए। इंजीनियर रशीद सोमवार को चिनाब घाटी का दौरा करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें