फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू में महिला से बलात्कार,आरोपी फरार

Sun, 02 Apr 2017 03:14 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
महिला से बलात्कार का मामला - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
जम्मू में एक व्यक्ति ने अपने ही इलाके में रहने वाली महिला को हवस का शिकार बनाया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी बाड़ी ब्राह्मणा थाने का हिस्ट्री शीटर है। उसके खिलाफ पहले भी मामले दर्ज है। पुलिस उसकी तलाश में लगी हुई है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार एक महिला ने पुलिस को शिकायत दी। उसने बताया कि वह घर में अकेली थी। उसे अकेला पाकर हाजी बशीर पुत्र हाशम दीन निवासी निहाल की सरोर उसके घर में घुस आया। उसे धमकाया गया। कमरे में बंद करके उसे शिकार बनाया गया। उसके बाद आरोपी मौके से भाग गया।

उसने परिजनों के वापस आने के बाद इसकी शिकायत दी। जिसके बाद मामला पुलिस थाने में लाया गया। लेकिन पुलिस की तरफ से तुरंत मामला दर्ज नहीं हुआ। इसलिए शिकायतकर्ता कोर्ट में पहुंच गए। कोर्ट से पुलिस को मामला दर्ज करने के आदेश दिए। पुलिस अब जांच कर रही है। आरोपी को पकड़ने के लिए छापे मारे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें