पीएम मोदी के उद्घाटन से पहले चिनैनी नाशरी टनल में सरकार की ओर से उद्घाटन की तैयारियां हो चुकी हैं। वीडियो में देखें देश की सबसे लंबी सुरंग के भीतर के कुछ बेहद खास नजारे। जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी शनिवार को उधमपुर पहुंचने के बाद टनल के उद्घाटन के लिए चिनैनी पहुंचने वाले हैं। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इस टनल में कई ऐसी विशिष्ट सुविधाएं हैं जिसके कारण इसी 21वीं सदी की इंजीनियरिंग की एक बड़ी उपलब्धि कहा जा सकता है। जानकारी के मुताबिक टनल के अंदर अलग किस्म का साउंड, लाइंटिंग, वेंटीलेशन सिस्टम है। साथ ही इसके बन जाने के बाद से कश्मीर घाटी के पर्यटकों का सफर बेहद आसान होने वाला है। देखें कैसे दिखते हैं देश की इस सबसे लंबी टनल के भीतर के सफर के दौरान नजारे।