जम्मू-कश्मीर में एक और कठुआ की तरह मामला सामने आया है। जंगल में मवेशी चराने के लिए गई नाबालिग से एक युवक ने दरिंदगी की और फिर...
उधमपुर के पंचैरी इलाके में यह वारदात हुई। पंचैरी थान इलाके में रविवार को एक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया। पीड़िता के परिवार वालों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार नौ अप्रैल को मवेशियों को चराने के लिए जंगल गई 15 वर्षीया किशोरी को 24 वर्ष के भूषण सिंह नाम के युवक ने हवस का शिकार बनाया और फरार हो गया। घर पहुंच कर किशोरी ने अपनी मां को पूरी बात बताई, लेकिन पिता उस समय कटड़ा में था।
किशोरी ने फोन पर पिता को पूरी बात बताई। 11 अप्रैल को पिता घर पहुंचा। पुलिस स्टेशन से किशोरी का गांव करीब 50 किलोमीटर दूर है। इसलिए पीड़ित परिवार समय पर थाने पर नहीं पहुंच सके।