फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बाहू फोर्ट इलाके में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप

Wed, 28 May 2025 01:55 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। बाहू फोर्ट इलाके में रहने वाली 13 साल की नाबालिग ने युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता अपनी सहेली से मिलने के लिए उसके घर गई थी, जहां आरोपी युवक पहले ही मौजूद था। युवक ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। इस संबंध में पुलिस स्टेशन बाए-ए-बाहु थाने में पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर युवक और पीड़िता की सहेली को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस थाने में पीड़िता द्वारा दी गई शिकायत के अनुसार कुछ दिन पूर्व वह गोरखा नगर में अपनी सहेली के घर गई थी। यहां आरोपी रोहित पहले ही मौजूद था, जिसने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने शोर मचाने का प्रयास किया, लेकिन वहां मौजूद उसकी सहेली ने उसका साथ दिया। इसके बाद उसने किसी को भी इस बारे में न बताने की धमकी दी। हालांकि, पीड़िता ने रविवार को बाए-ए-बाहु थाने पहुंची और अपने साथ हुई आपबीती बताई।

वाहनों से काली फिल्म, स्टिकर उतारने 30 तक न हटाने पर होगी कार्रवाई

जम्मू। यातायात पुलिस कम दृश्यता वाले वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चला रही है। सभी सार्वजनिक सेवा वाहनों के चालकों से 30 मई तक काली फिल्म, स्टिकर, परदे हटाने के लिए कहा गया है। अन्यथा कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

इस अभियान का उद्देश्य वाहनों में होने वाले अपराधों की रोकथाम है। कम दृश्यता होने से वाहन के अंदर की गतिविधि न तो नजर आती है और न ही किसी सीसीटीवी में कैद हो पाती है। ट्रांसपोर्टर वेल्फेयर यूनियन ने यातायात पुलिस से कुछ समय देने और चालान प्रक्रिया को स्थगित करने का अनुरोध किया है। इसलिए उन्हें चार दिन का समय दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें