फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म आरोपी चार साल बाद हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। वर्ष 2017 में एक नाबालिग युवती से दुष्कर्म मामले में फरार आरोपी को जिला पुलिस ने चार साल बाद हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मुनीश ठाकुर निवासी चसाना (रियासी) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जून, 2017 में चसाना निवासी एक नाबालिक युवती से दुष्कर्म की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद से आरोपी फरार था। इस दौरान उसके माहौर के कुछ स्थानों पर छिपे होने की सूचना मिली। कुछ दिन पहले पुलिस को उसके हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में होने की सूचना मिली। एसएसपी शैलेंद्र सिंह ने एसडीपीओ अरनास को केस की जिम्मेदारी देते हुए कार्रवाई करने के निर्देश दिए। गठित पुलिस टीम ने आरोपी को कांगड़ा से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें