फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JK: रंगूर बांध टूटा, कमोर गांव खाली कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
रंगूर बांध के पानी के गांव में घुसने के बाद रविवार देर रात को रामगढ़ के कमोर गांव को सुरक्षा की दृष्टि से खाली करा दिया गया। बांध टूटने के कारण पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश से पानी लगातार जमीन का कटाव कर रहा था।
विज्ञापन


देर शाम गांव के कई घरों के करीब पानी पहुंच गया। इससे करीब सौ घरों के बाशिंदों को गांव से एक किमी. दूर केसो हाई स्कूल में शिफ्ट किया गया। जिला उपायुक्त सांबा शीतल नंदा के अनुसार पानी के घरों के करीब पहुंच जाने से आपदा को देखते हुए कई घरों को सुरक्षा के लिहाज से खाली कराया गया है।

जानकारी के अनुसार तीन साल पहले रामगढ़ से करीब दस किमी. दूर कमोर गांव के ऊपरी क्षेत्र रंगूर में एक बांध का निर्माण किया गया था। लेकिन निर्माण के दौरान दो सौ मीटर बांध का काम मुक्कमल नहीं हो पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानी कमोर गांव तक पहुंच

इसके बाद बरसात में लगातार बांध टूटता गया और रविवार को पानी तेज बहाव के साथ जमीन को काटते हुए कमोर गांव तक पहुंच गया। रंगूर कैंप में देविका और बसंतर नदी मिलती है। आनन फानन में प्रशासन ने गांव के सरपंच को बुलाकर पानी के साथ लगते घरों को तुरंत खाली करने को कहा।

आपदा को देखते हुए पूरे गांव के सौ घरों के निवासियों ने गांव खाली कर दिया। बताया जाता है कि सन 1965 की छंब लड़ाई में रिफ्यूजी हुए अधिकांश परिवार कमोर गांव में बसे हुए हैं।

केसो हाई स्कूल में रात को शिफ्टिंग के दौरान बिजली, पानी की उचित व्यवस्था न होने पर ग्रामीणों ने रोष जताया। उन्होंने आरोप लगाया कि वे पहले से ही प्राकृतिक मार झेल रहे हैं उस पर प्रशासन की ओर से भी उचित प्रबंध नहीं किए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें