फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति चुनाव: जम्मू कश्मीर से कोविंद को 56 तो मीरा कुमार को मिले 30 विधायकों के वोट

Thu, 20 Jul 2017 10:28 PM IST
amarujala.com- Written By: श्रेयांश त्रिपाठी
विज्ञापन
रामनाथ कोविंद के साथ पीएम मोदी - फोटो : PTI
विज्ञापन
नव निर्वाचित राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को जम्मू कश्मीर रियासत से कुल पड़े 86 विधायकों के वोटों में से  56 विधायकों का समर्थन हासिल हुआ। 30 विधायकों ने यूपीए की उम्मीदवार मीरा कुमार को वोट किया। वहीं लंगेट से निर्दलीय विधायक इंजीनियर रशीद ने चुनाव में अपने वोट का प्रयोग नहीं किया।
विज्ञापन


प्रत्येक विधायक के वोट की वैल्यू 72 होने के साथ रियासत में 86 विधायकों के वोटों की कुल वैल्यू 6192 थी।  भाजपा के 25 विधायकों के अलावा उन्हें पीपुल्स कांफ्रेंस के दो विधायकों व झंस्कार के निर्दलीय विधायक बाकिर रिजवी को मिलाकर 28 विधायकों का समर्थन हासिल है।

वहीं पीडीपी के 28 विधायकों के वोट मिलाकर कुल 56 वोट रामनाथ कोविंद को पड़े। वहीं नेशनल कांफ्रेंस के 15, कांग्रेस के 12 विधायकों के अलावा तीन अन्य विधायकों के वोट मीरा कुमार को पड़े। कुल मिलाकर रामनाथ कोविंद को रियासत 4032 और मीरा कुमार को 2160 वैल्यू के वोट हासिल हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें