फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में शुक्रवार को रामलीला करेगी रियासी की नाटक मंडली

विज्ञापन
अयोध्या में रामलीला का मंचन करने के लिए रियासी से रवाना होते हुए क्ष्री दूर्गा नाटक मंडली के कलाक - फोटो : REASI
विज्ञापन
रियासी। श्रीराम की नगरी अयोध्या में रामलीला के मंचन के लिए श्री दुर्गा नाटक मंडली के कलाकार मंगलवार को रियासी से रवाना हुए। वे दीपावली से एक दिन बाद शुक्रवार को अयोध्या में इसका मंचन करेंगे।
विज्ञापन

अयोध्या रवाना होने से पहले मंडली के सदस्य ओपन एयर थियेटर में इकट्ठा हुए। वहां से सभी सदस्य नगर के मुख्य बाजार से भगवान श्रीराम के जयघोष करते हुए बस अड्डे पर पहुंचे। इसके बाद वे श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा के लिए रवाना हुए। अब वहां से वे रेल के माध्यम से उत्तर प्रदेश जाएंगे।
मंडली के प्रधान संजीव खजूरिया ने बताया कि लगभग 20 कलाकारों का दल अयोध्या रवाना हुआ है। वे सभी कलाकार रामचरितमानस के किसी भी किरदार को निभाने की क्षमता रखते हैं। प्रदेश से पहली बार कोई रामलीला क्लब अयोध्या में रामलीला का मंचन करने जा रहा है, जो सबके लिए बहुत गर्व की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें